फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Saifuddin Soz not made statement on Kashmir to promote book

अमर उजाला पोल: किताब के प्रचार के लिए पूर्व मंत्री को कश्मीर पर विवादित बयान नहीं देना चाहिए था

Sat, 23 Jun 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Saifuddin Soz not made statement on Kashmir to promote book

जम्मू-कश्मीर पर गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज के दिए बयानों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। जहां भाजपा ने पुरजोर तरीके से आजाद को घेरते हुए उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गैर-जिम्मेदाराना और शर्मनाक बताया है। वहीं कांग्रेस ने आजाद का बचाव करते हुए कहा कि उनकी चिंता देश के हर निर्दोष नागरिक को लेकर थी। साथ ही सोज के बयान को अप्रासंगिक बताते हुए सिरे से खारिज किया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जम्मू-कश्मीर पर कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के दिए बयान पर कहा कि कांग्रेसी नेता की यह टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है, साथ ही उनका यह बयान गैरजिम्मेदराना और शर्मनाक है। प्रसाद ने कहा कि उनके इस बयान से पाकिस्तान के लोग ज्यादा खुश होंगे।
विज्ञापन


सुरजेवाली ने कहा कि किताब बेचने के सस्ते हथकंडे अपनाने के लिए किसी व्यक्ति के बयान से यह शाश्वत सत्य बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के सभी बयानों को अप्रासंगिक ठहराते हुए सिरे से खारिज करती है, साथ ही यह भी कहना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, था और सदैव रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अपनी किताब के प्रचार के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज को कश्मीर पर विवादित बयान देना चाहिए था?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


कुल 2736 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 17.43 फीसदी (477 वोट) पाठकों ने माना कि अपनी किताब के प्रचार के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज को कश्मीर पर विवादित बयान देना चाहिए था। जबकि 82.57 फीसदी (2259 वोट) पाठकों ने माना कि अपनी किताब के प्रचार के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज को कश्मीर पर विवादित बयान नहीं देना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed