{"_id":"5b97d89a867a55014118d738","slug":"amar-ujala-poll-petrol-diesel-prices-will-not-fall-even-after-the-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: भारत बंद आयोजित करने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं आएगी कमी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: भारत बंद आयोजित करने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं आएगी कमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के सोमवार को भारत बंद के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 80.87 रुपये प्रति हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 72.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे और डीजल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है। मुंबई में अब पेट्रोल 88.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 77.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि क्या भारत बंद आयोजित करने से वाकई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 4505 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 27.41 फीसदी (1235 वोट) पाठकों ने माना कि भारत बंद आयोजित करने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी। जबकि 72.59 फीसदी (3270 वोट) पाठकों ने माना कि भारत बंद आयोजित करने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं आएगी कमी।