फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll: people say on exit polls, NDA will form government 

अमर उजाला पोल: एग्जिट पोल पर 72 फीसदी लोग बोले, फिर बनेगी एनडीए की सरकार

Mon, 20 May 2019 12:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 20 May 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll: people say on exit polls, NDA will form government 
एग्जिट पोल 2019 - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आए। विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267- 350 सीटें आई हैं।

विज्ञापन


इससे साफ है कि लगभग सभी एग्जिट पोल एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। न्यूज24-चाणक्य के सर्वे में एनडीए को सबसे ज्यादा 350 सीटें दी गई हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को सिर्फ 95 सीटें और अन्य दलों को 97 सीटें दी गई हैं। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि एग्जिट पोल देखने के बाद आपके अनुसार किसकी सरकार बन सकती है? जवाब के लिए हमने दो ऑप्शन दिए थे, एनडीए और यूपीए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। रात से सुबह नौ बजे तक 22 हजार वोट पड़े। वहीं लोग अभी भी लगातार वोट कर रहे हैं। इनमें 72 फीसदी लोगों का मानना है कि एनडीए की सरकार बनेगी। जबकि 28 फीसदी लोग यूपीए सरकार बनने का समर्थन कर रहे हैं।  



आप हमें ट्विटर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। हमारे पोल पर वोट करने के लिए यहां क्लिक करें
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed