{"_id":"583ebacf4f1c1b0c1ede6d68","slug":"amar-ujala-poll-people-believed-the-victory-of-the-bjp-in-the-polls-notbandi-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमर उजाला पोल : 75 फीसदी ने माना उपचुनावों में भाजपा की जीत नोटबंदी पर मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : 75 फीसदी ने माना उपचुनावों में भाजपा की जीत नोटबंदी पर मुहर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 नवंबर को नोटबंदी के फैसले के बाद विपक्ष सरकार पर लगातार यह आरोप लगा रहा है कि उसका फैसला लोगों के विरोध में है। लोग परेशान हो रहे हैं और सरकार पर इसका कोई फर्क नहीं है। इस मसले पर संसद का पूरा शीतकालीन सत्र भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले के बाद देश में हुए कुछ उपचुनावों और निकाय चुनावों का ट्रेंड देखें तो विपक्ष के जनविरोधी होने के आरोप की हवा निकलती दिखती है। नोटबंदी के फैसले के बाद देश में जहां-जहां चुनाव हुए हैं वहां बीजेपी का प्रदर्शन पहले की तुलना में सुधरा है। हालांकि यह चुनाव बहुत ही स्थानीय स्तर के थे लेकिन फिर भी इन चुनावों में बीजेपी की जीत यह संकेत करती है कि नोटबंदी का फैसला बीजेपी के खिलाफ ना जाकर उसके हक में जाता दिख रहा है।
विज्ञापन
उपचुनाव और निकाय चुनावों के परिणाम पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को नोटबंदी पर 'जनता की मोहर' मान सकते हैं?'। इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 10,297 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 75.44 फीसदी यानि 7768 पाठकों का मानना है कि निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को नोटबंदी पर 'जनता की मोहर' हैं। 22.73 फीसदी यानि 2340 पाठकों ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को नोटबंदी पर 'जनता की मोहर' कहना लगता है। वहीं, 1.84 फीसदी यानि 189 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।