{"_id":"59f341324f1c1b69678b79f7","slug":"amar-ujala-poll-no-possibility-of-the-return-of-don-dawood-ibrahim","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: दाऊद इब्राहिम को भारत वापस लाना अब मुश्किल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: दाऊद इब्राहिम को भारत वापस लाना अब मुश्किल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के वापस भारत लौटने पर मुंबई पुलिस के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि इसकी अब कोई संभावना नहीं है क्योंकि दाऊद पाकिस्तान में आईएसआई की हिरासत में है।
विज्ञापन
गैंगस्टर दाऊद 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों का मुख्य आरोपी है। इस हादसे में लगभग 257 लोगों की मौत हो गई थी, 713 लोग घायल हुए थे जबकि 27 करोड़ से अधिक संपत्ति बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त एमएन सिंह ने कहा कि मैं यह नहीं कहता है कि हम उनके जुर्म को भूल जाएं लेकिन यह तो आपको भूल ही जाना चाहिए कि दाऊद कभी पाकिस्तान वापस लौटेगा। पाकिस्तान ऐसा कभी नहीं होने देगा। यदि ऐसा कोई प्रयास किया भी जाता है तो वे उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको भी लगता है कि दाऊद इब्राहिम को वापस लाना अब मुश्किल है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 7379 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 67.91 फीसदी यानि 5011 पाठकों ने माना कि दाऊद को वापस लाना अब मुश्किल है। जबकि 27.52 फीसदी पाठक यानि 2031 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 4.57 फीसदी यानि 337 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।