{"_id":"5b1d3c8f4f1c1bf76e8b75aa","slug":"amar-ujala-poll-naxalism-has-become-the-biggest-threat-to-our-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jun 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र गृह विभाग को दो पत्र मिले हैं जिसमें न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि उनके परिवार और गढ़चिरोली में नक्सलियों को निशाना बनाने वाले पुलिस अधिकारियों को खत्म करने की धमकी दी गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फडणवीस और उनके परिवार सहित नक्सल विरोधी मुहिम में शामिल पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भरे दो पत्र मिले हैं। इस पत्र में कहा गया है कि आप हमारे लोगों को मार कर मार्क्सवाद के विचार को खत्म नहीं कर सकते।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं?'
विज्ञापन
सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 2555 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 85.24 फीसदी (2178 वोट) पाठकों ने माना कि नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं। जबकि 14.76 फीसदी (377) पाठकों ने माना कि नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा नहीं हैं।