फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Legal action is possible On the unlimited comment of politicians

अमर उजाला पोल: राजनेताओं की अमर्यादित टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई संभव

Tue, 28 Nov 2017 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Legal action is possible On the unlimited comment of politicians
Amarujala Poll

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सुशील मोदी के बाद तेज प्रताप ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कड़ा बयान दिया है जिससे सियासत में उबाल आना लाजिमी है।

विज्ञापन


पढें: कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- षड्यंत्रकारी कहते हैं कि हम दूसरी पार्टी में चले जाएं...
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा लालू यादव की सुरक्षा में कटौती कर दिए जाने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि मेरे पिता की हत्या की साजिश रची जा रही है, नरेंद्र मोदी का खाल उधड़वा लेंगे।केंद्र सरकार ने राजद प्रमुख लालू यादव की सुरक्षा में लगे विशेष रूप से ट्रेंड एनएसजी कमांडो को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू यादव को जेड प्लस श्रेणी की जगह जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।अब सिर्फ सीआरपीएफ के डेढ़ से दो दर्जन जवान ही उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालयने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है।


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या राजनेताओं की अमर्यादित टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई संभव है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 9177 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 73.23 फीसदी (6720 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया।

पढ़ें: GES: इवांका ने की मोदी की तारीफ, कहा- चाय बेचने से लेकर PM तक का सफर आश्चर्यजनक

यानि ये लोग मानते हैं कि राजनेताओं की अमर्यादित टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई संभव है। जबकि 23.65 फीसदी पाठकों (2170 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि राजनेताओं की अमर्यादित टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई संभव नहीं है। वहीं 3.13 फीसदी (287 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed