{"_id":"5c223c38bdec2257216b891a","slug":"amar-ujala-poll-it-is-wrong-to-use-religion-and-religious-symbols-to-polarize-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : राजनीति चमकाने के लिए धर्म और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करना गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : राजनीति चमकाने के लिए धर्म और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करना गलत
Tue, 25 Dec 2018 07:48 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 25 Dec 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
30 नवंबर को राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण की कामना से अखिल भारत हिंदू महासभा व राममंदिर मामले के पक्षकार निर्मोही अखाड़ी के महंत दिनेंद्र दास द्वारा हवन किया गया। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक ने कहा कि राजनीतिक लोगों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया गया है। राम के नाम पर अब राजनीति बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
मोदी सरकार के विकल्प के रूप में आगामी लोकसभा चुनाव में हिंदू महासभा मैदान में उतरेगी। हिंदू महासभा के महासचिव मुन्ना शर्मा ने कहा कि राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को बताना चाहिए कि राममंदिर निर्माण में क्यों देरी हो रही है।
विज्ञापन
अब सवाल यह है कि क्या राजनीति चमकाने के लिए धर्म और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाना सही है?। इसी को लेकर हमने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से पूछा था कि क्या राजनीति चमकाने के लिए धर्म और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाना सही है? सवाल के जवाब में कुल 3284 वोट पड़े।
विज्ञापन
इनमें 86.14 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राजनीति चमकाने के लिए धर्म और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाना गलत है। जबकि 13.86 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राजनीति चमकाने के लिए धर्म और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाना सही है।