फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: India should take steps like Operation Cactus in the Maldives crisis case

अमर उजाला पोल: मालदीव मामले में भारत को 'ऑपरेशन कैक्टस' की तरह कोई कदम उठाना चाहिए

Thu, 08 Feb 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: India should take steps like Operation Cactus in the Maldives crisis case
अमर उजाला ऑनलाइन पोल

मालदीव में गहराते राजनीतिक संकट के बीच पूर्व राष्ट्रपति नाशीद द्वारा भारत से लगातार मदद मांगने और भारतीय सेना के मूवमेंट की खबरों के बीच चीन बुरी तरह से बौखला रहा है। बुधवार (7 फरवरी) को चीन ने कहा था कि भारत को मामले में किसी भी सूरत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तो यहां तक कहा था कि संबंधित पक्ष किसी तीसरे की मध्यस्थता के बजाय आपस में बातचीत और संपर्क कर मतभेदों को दूर करें।

विज्ञापन


चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपने प्रमुख संपादकीय में इस बाबत भारत को नसीहत देने की कोशिश की थी। अखबार के हवाले से चीन ने कहा था कि मालदीव के आंतरिक मसलों पर भारत को किसी भी सूरत में दखल नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन


 बता दें कि भारतीय सेनाओं को अलर्ट दे दिया गया है कि वह मालदीव के प्रस्थान के लिए तैयार रहें। अगर सेना को मालदीव जाने के संकेत मिलते हैं तो ऐसा पहली बार नहीं होगा जब भारतीय सेना मालदीव की मदद करेगी। गौरतलब है कि 30 साल पहले भी 1988 में भारतीय सेना ने पड़ोसी देश मालदीव पर आए संकट पर मदद की थी। जिसे इतिहास में ऑपरेशन कैक्टस के नाम से याद किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या भारत को मालदीव मामले में ऑपरेशन कैक्टस की तरह कोई कदम उठाना चाहिए?'


पोल के जवाब में हमें कुल 2,094 वोट मिले। इनमें 81.14 फीसदी (1,699 वोट) पाठकों ने माना कि मालदीव मामले में भारत को ऑपरेशन कैक्टस की तरह कोई कदम उठाना चाहिए, जबकि 18.86 फीसदी (395 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि भारत को मालदीव मामले में ऑपरेशन कैक्टस की तरह कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed