{"_id":"5c1cf666bdec2256aa76e4db","slug":"amar-ujala-poll-in-display-fingerprint-sensor-was-selected-best-in-phones","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : 2018 में फोन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ने यूजर्स को बनाया दीवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : 2018 में फोन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ने यूजर्स को बनाया दीवाना
Fri, 21 Dec 2018 07:49 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 21 Dec 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन के नजरिए से साल 2018 काफी बेहतरीन रहा। इस साल मोबाइल फोन्स में कई नई तकनीकियां देखने को मिलीं। स्क्रीन की बात करें तो 8:9 रेशियो के डिस्प्ले से लेकर नॉच स्क्रीन तक बदलाव देखने को मिले। वहीं फोन का फिंगर प्रिंट सेंसर जो अब तक फोन के बैक या फ्रंट पैनल में मिला करता था उसे कुछ कंपनियों ने पावर बटन के साथ मर्ज किया तो कुछ बड़े ब्रांड्स ने फोन की स्क्रीन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दे दिया।
विज्ञापन
अब सवाल यह है कि 2018 में फोन के किस फीचर ने यूजर्स को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इसी को लेकर हमने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से पूछा था कि 2018 में फोन के किस फीचर ने आपको बनाया दीवाना? ऑप्शन थे नॉच डिस्प्ले, स्लाइडर कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पॉवर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर। सवाल के जवाब में कुल 1467 वोट पड़े। इनमें 34.36 प्रतिशत वोट के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पहले स्थान पर रहा। 32.52 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर नॉच डिस्प्ले रहा। तीसरे स्थान पर पॉवर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर रहा जिसे 20.59 प्रतिशत वोट मिले तो चौथे स्थान पर 12.54 प्रतिशत वोट के सात स्लाइडर कैमरा रहा।
विज्ञापन