{"_id":"5899b0444f1c1b7e0b378b25","slug":"amar-ujala-poll-everything-is-fine-between-akhilesh-and-mulayam-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: अखिलेश-मुलायम के बीच हो गई सुलह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: अखिलेश-मुलायम के बीच हो गई सुलह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने साफ कर दिया की पार्टी में कोई झगड़ा नहीं है। सोमवार को उन्होंने साफ कर दिया कि वे पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। दरअसल, मुलायम को कई बार अपने स्टैंड बदलते हुए देखा, लेकिन इस बार उन्होंने मीडिया के आगे साफ कर दिया कि वे पार्टी के लिए जोरों से प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
मुलायम सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव यूपी के सीएम बनेंगे और समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। मुलायम सिंह ने कहा कि वह जल्द ही पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मुलायम के इस बयान के बाद देखा जा रहा है कि पार्टी में कलह खत्म हो गई है।
विज्ञापन
इसी पर अमर उजाला ने पोल किया और सवाल पूछा कि क्या अब ये माना जाए कि अखिलेश और मुलायम के बीच सबकुछ सुलझ गया है? पोल में कुल 7,842 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 51.26 फीसदी (4,020) पाठकों ने माना है कि अखिलेश और मुलायम के बीच सबकुछ सुलझ गया है। वहीं 41.84 फीसदी (3,281) पाठकों कहते है कि मुलायम ने दबाव में ये बयान दिया है। जबिक 6.90 फीसदी (541) पाठकों ने इस विषय पर कुछ कहन में असमर्थता जताई।
विज्ञापन