{"_id":"5b378e104f1c1bca228b84a4","slug":"amar-ujala-poll-deposits-in-swiss-banks-are-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा रकम कालाधन है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा रकम कालाधन है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य लाभ ले रहे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने स्विस बैंकों में भारतीयों के धन में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के मामले को विपक्ष द्वारा मुद्दा बनाए जाने पर आलोचना की है।
विज्ञापन
इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें उन्होंने बताया कि स्विस बैंकों में जमा ज्यादातर पैसा उन भारतीयों का है, जो अब विदेशों में रह रहे हैं और इस पूरे धन को काला धन नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि स्विस बैंक अपने यहां जमा धनराशि की जानकारी साझा करने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन वैश्विक दबाव के बाद ऐसा संभव हो पाया है। अब ये जानकारी मांगने वाले देशों को डिटेल देने के लिए राजी हो गए है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का धन क्या है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 3786 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 88.85 फीसदी (3364 वोट) पाठकों ने माना कि स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का धन काला है। जबकि 11.15 फीसदी (422 वोट) पाठकों ने माना कि स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का धन सफेद है।