{"_id":"583193294f1c1bba06b39857","slug":"amar-ujala-poll-demonetisation-can-lead-bjp-s-defeat-in-by-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नोटबंदी के कारण्ा बीजेपी को सात राज्यों के उपचुनाव में होगा नुकसान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नोटबंदी के कारण्ा बीजेपी को सात राज्यों के उपचुनाव में होगा नुकसान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 20 Nov 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से की गई नोटबंदी की घोषणा से जनता सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। पुराने नोट चलन से बाहर होने के बाद लोगों के लिए सिर्फ कागज के टुकड़े रह गए हैं। नए नोट हासिल करने के लिए बैंक और एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, त्रिपुरा, और पुड्डुचेरी समेत सात राज्यों की आठ विधानसभा और चार लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इस दौरान यह भी चर्चा है कि बीजेपी को नोटबंदी की वजह से सात राज्यों के उपचुनाव में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल किया। पोल में सवाल पूछ गया, 'क्या सात राज्यों के उपचुनाव में नोटबंदी के चलते बीजेपी को नुकसान होगा?' पोल में 15022 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 66.9% फीसदी पाठकों यानी 10,050 ने कहा कि बीजेपी को सात राज्यों के उपचुनाव में नोटबंदी के चलते नुकसान होगा।
विज्ञापन
पोल में 31.15% फीसदी यानी 4679 पाठकों का कहना है कि बीजेपी को सात राज्यों के उपचुनाव में नोटबंदी के चलते नुकसान नहीं होगा। वहीं, 1.95% फीसदी यानी 293 लोगों ने कह नहीं सकते के विकल्प को चुना।