{"_id":"5b5b36564f1c1b4e748b754d","slug":"amar-ujala-poll-corruption-will-be-completely-eliminated-by-punishing-those-who-give-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: रिश्वत देने वालों को भी सजा देने से देश में भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: रिश्वत देने वालों को भी सजा देने से देश में भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही भ्रष्टाचार निरोधक (संशोधन) विधेयक-2018 संसद में पास हो गया है। इसके पास होने के साथ ही रिश्वत लेने वाले के साथ ही और रिश्वत देने वाले को भी अपराधी माना जाएगा और उसके लिए भी सजा का प्रावधान होगा। इस विधेयक में रिश्वत देने वाले को सात साल की सजा या जुर्माना या सजा और जुर्माना दोनों लगाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या रिश्वत देने वालों को भी सजा देने से देश में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4,257 वोट मिले। इनमें 56.59 फीसदी (2,409 वोट) पाठकों ने माना कि रिश्वत देने वालों को भी सजा देने से देश में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जबकि 43.41 फीसदी (1,848 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि रिश्वत देने वालों को भी सजा देने के बावजूद भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन