फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: comparison of congress symbol from divine pictures of Gods is wrong

अमर उजाला पोल: शिवजी और गुरुनानक की हस्तमुद्रा से कांग्रेस के सिंबल की तुलना गलत

Fri, 13 Jan 2017 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: comparison of congress symbol from divine pictures of Gods is wrong

पार्टी सिंबल की तुलना शिवजी, गुरुनानक, बुद्ध और महावीर की हस्तमुद्रा से करके सभी धर्मों के लोगों से सहानुभूति तलाश रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को झटका लग सकता है। दरअसल, ज्यादातर लोग राहुल की बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्हें कांग्रेस का सिंबल शिवजी, गुरुनानक, बुद्ध, महावीर की तस्वीरों में दिखाई देता है। राहुल ने कहा था कि इसका मतलब है कि सभी धर्मों के लोग मोदी सरकार की नीतियों और फैसलों से डरें नहीं, कांग्रेस उनके साथ है।

विज्ञापन


अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल कराकर राहुल गांधी की सिंबल वाली बात पर पाठकों से राय लेनी चाही। पोल में पाठकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 80.17 फीसदी (7634) पाठकों ने कहा कि राहुल का भगवान और महापुरुषों की हस्तमुद्राओं से कांग्रेस के सिंबल की तुलना करना सही नहीं है। महज 17.82 फीसदी (1697) पाठकों ने राहुल की बात का साथ दिया और कांग्रेस के सिंबल की तुलना को सही ठहराया। 
विज्ञापन


2.01 फीसदी (191) पाठकों इस सवाल का जवाब देने की असमर्थता जताई, उन्होंने 'कह नहीं सकते' का विकल्प चुना। कुल 9522 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed