{"_id":"5adca4df4f1c1b5d098b5f49","slug":"amar-ujala-poll-bjp-will-not-be-harmed-after-yashwant-sinha-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों की राय- यशवंत सिन्हा के भाजपा छोड़ने पर पार्टी को नहीं होगा नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों की राय- यशवंत सिन्हा के भाजपा छोड़ने पर पार्टी को नहीं होगा नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी, जीएसटी और कश्मीर नीति को लेकर मोदी सरकार पर कई बार निशाना साधने वाले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा क्या छोड़ी पार्टी के अंदर की कई बातें शुरू हो गईं। यशवंत के पार्टी छोड़ने के बाद से ही मोदी सरकार पर हमलावर रहने वाले भाजपा के दूसरे वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर भी कई अटकलें लगने लगी। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। लेकिन ये मुद्दा अभी भी चर्चा का विषय है कि यशवंत के पार्टी छोड़ने का पार्टी को कितना नुकसान होगा।
विज्ञापन
इसी पर शनिवार को अमर उजाला डॉट कॉम ने पोलिंग के जरिए 'क्या यशवंत सिन्हा के भाजपा छोड़ने का असर पार्टी और आने वाले चुनावों पर पड़ सकता है?' एक राय स्पष्ट करने की कोशिश की। तो बता दें कि पाठकों का ऐसा मानना है कि यशवंत के पार्टी छोड़ने से भाजपा को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। 61.71% लोगों का यही मानना है कि उनके पार्टी छोड़ने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
महज 38.29% लोगों को नुकसान का अंदेशा है लेकिन बहुमत से स्पष्ट है कि भाजपा के लिए यशवंत इतना जरूरी नहीं रह गए थे। कुल 2810 पाठकों ने पूछे गए इस सवाल पर अपनी राय हमें दी है।
विज्ञापन
अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। इसीलिए इस मुद्दे को आपके बीच रखा गया। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।