अमर उजाला पोल : 90 फीसदी लोगों ने जवानों के नाम का दीया जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि इस बार दिवाली सेना के जवानों के लिए मनाएं। देश भर में सेना के जवानों के लिए दीया जले। उन्होंने कहा था कि हर दिल में सेना के लिए प्यार है। ये पर्व भारतीय जनजीवन में उत्सव का दूसरा नाम है। 'मन की बात' कार्यक्रम में सेना के लिए भेजे गए संदेशों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि लोगों ने अपनी कला के जरिए सेना के प्रति अपने अगाध प्यार को जताया है। मेरे नरेंद्र मोदी ऐप में भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा है। मेरे देश के जवानों के लिए यह गर्व का पल है। मेरे पास संदेश के रूप में इतनी चीजें आई हैं कि मैं क्या-क्या बताऊं।
पीएम की इस अपील के बाद अमर उजाला ने पोल कराया। पाठकों से सवाल पूछा कि क्या इस दिवाली आपने सैनिकों के नाम का दीया जलाया? इस सवाल पर लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं दी। 90.72 फीसदी (3108) पाठकों ने कहा कि हां, इस दिवाली जवानों के नाम का दीया जलाया। वहीं, 9.28 फीसदी पाठकों ने कहा कि उन्होंने सैनिकों के नाम का दीया नहीं जलाया। पोल में कुल 3426 पाठकों ने हिस्सा लिया।
साफ है कि सरहद पर रक्षा कर रहे जवानों के लिए देश की जनता में प्यार की कोई कमी नहीं है।