{"_id":"588c8b0c4f1c1b5c02cf780c","slug":"amar-ujala-poll-73-percent-of-the-readers-vote-growing-indiscipline-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: भाजपा में बढ़ रही अनुशासनहीनता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: भाजपा में बढ़ रही अनुशासनहीनता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावों से पहले टिकट बंटवारे को लेकर शायद ही कोई राजनीतिक दल अपने ही कार्यकर्ताओं के विरोध से बचा हो, लेकिन यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ शुक्रवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जो हुआ, उसे अनुशासनहीनता कहा जा रहा है। इसी के साथ यह सवाल भी मौंजू हो गया है कि क्या अन्य पार्टियों की तरह भाजपा में भी अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है?
विज्ञापन
अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के द्वारा इस सवाल पर पाठकों की प्रतिक्रिया जाननी चाही। सबसे ज्यादा 73.9 फीसदी (5640) पाठकों ने कहा कि भाजपा में अनुशानहीनता बढ़ती जा रही है। 24.33 फीसदी (1857) पाठकों ने कहा कि इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। वहीं, 1.77 फीसदी (135) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 7,632 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी चुनाव के टिकट बंटवारे के बाद पूर्वांचल में हो रहे भारी विरोध को शांत करने के उद्देश्य से केशव प्रसाद मौर्य बनारस पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी थे। पार्टी कार्यकर्ताओं दोनों प्रमुख नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे और टिकटों के वितरण में सुधार करने की मांग की थी।
विज्ञापन