फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: 60 percent voters said, bjp is the better choice for Sidhu

अमर उजाला पोल: 60 फीसदी लोग बोले सिद्धू के लिए बीजेपी ही है बेहतर विकल्प

Wed, 27 Jul 2016 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: 60 percent voters said, bjp is the better choice for Sidhu
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देने के बाद कयासों का दौर चल रहा था कि सिद्धू का अगला कदम क्या होगा। अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिद्धू बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि ये भी कहा गया था कि सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया है और वे बीजेपी में ही बने रहेंगे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी में सिद्धू की अटकलों के पीछे राजनीतिक विश्लेषक तर्क दे रहे थे कि आम आदमी पार्टी आगामी पंजाब चुनाव में उन्हें सीएम पद का प्रत्याशी घोषित कर सकती है। वहीं कांग्रेस में जाने को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन


ऐसे में अमर उजाला के द्वारा एक ऑनलाइन पोल कराया गया। इस पोल के जरिए पूछा गया था कि सिद्धू के राजनीतिक करियर के लिए कौन सी राजनीतिक पार्टी बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे पोल के परिणाम

Amar Ujala Poll: 60 percent voters said, bjp is the better choice for Sidhu
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

अमर उजाला ऑनलाइन पोल के परिणाम के अनुसार 59.64 फीसदी लोग कहते हैं कि पूर्व भाजपा सांसद सिद्धू के लिए बीजेपी ही सबसे बेहतर पार्टी है और उन्हें उसी में रहना चाहिए।

इस सर्वे में शामिल हुए एक चौथाई लोग सिद्धू के लिए आम आदमी पार्टी को बेहतर विकल्प बता रहे हैं। हालांकि ये संख्या बीजेपी को विकल्प बताने वालों से बहुत कम है। 26.88 फीसदी लोगों का मानना है कि सिद्धू को आप का दामन थाम लेना चाहिए।

सबसे कम 13.48 फीसदी लोग ही ऐसे हैं जिन्हें सिद्धू के लिए सबसे बेहतर विकल्प कांग्रेस लग रहा है।  हालांकि अभी तक सिद्धू ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, और खुद को पंजाब का सिपाही बताते हुए उसी की सेवा करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed