{"_id":"57aefa204f1c1bf924ee43af","slug":"amar-ujala-pole-over-shahrukh-khan-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमर उजाला पोल: एयरपोर्ट पर शाहरुख की जांच का अमेरिकी चुनाव से कोई रिश्ता नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: एयरपोर्ट पर शाहरुख की जांच का अमेरिकी चुनाव से कोई रिश्ता नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Aug 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके जाने के जाने के बाद विवाद बढ़ गया। हालांकि, भारत में अमेरिका के राजदूत ने इसके लिए अमेरिका की तरफ से माफी मांगी। इसके बाद अमर उजाला ने अपने पाठकों से शाहरुख को रोके जाने के कारण के बारे में राय मांगी थी।
हमारा सवाल था कि क्या शाहरुख की जांच को अमेरिकी चुनाव में धर्म को लेकर हो रही टिप्पणी से देखा जा सकता है? इस पर ज्यादातर लोगों की राय है कि शाहरुख की जांच अमेरिकी चुनाव से प्रभावित नहीं है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह जांच अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से प्रेरित है।
बताते चलें कि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धर्म आधारित टिप्पणियां की जा रही हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप यह चुनाव राष्ट्रवाद के नारे के साथ लड़ रहे हैं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान वह कई बार धर्म आधारित टिप्पणी कर चुके हैं। तीन दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति ओबामा पर आरोप लगायाा था कि उन्होंने पश्चिम एशिया से यूरोपीय शहरों तक कहर बरसाने वाले इस्लामिक स्टेट की स्थापना की है। इस दौरान ट्रंप ने राष्ट्रपति का पूरा नाम, 'बराक हुसैन ओबामा' लेते हुए उनके बारे में बात की थी।
विज्ञापन
बताते चलें कि 50.42% पाठकों ने कहा कि शाहरुख की जांच चुनावी मामला नहीं है। जबकि, 41.86% लोगों का कहना है कि ऐसा हो सकता है। वहीं, 7.71% लोगों का कहना है कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।