मां तुझे प्रणाम: चित्रकला-फोटो के जरिये देशप्रेम दिखाकर जीते इनाम, प्रतियोगिता में हजारों ने दिखाई प्रतिभा
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम मशाल चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम मशाल चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। हजारों की संख्या में प्रविष्टियां मिलीं।
देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक चित्र और फोटोग्राफ
इनमें से अव्वल चुनना आसान नहीं था। निर्णायकों ने कड़ी मशक्कत के बाद चित्रकला प्रतियोगिता में 18 से अधिक आयु वर्ग में वाराणसी की पूनम वर्मा के चित्र को प्रथम चुना। वहीं, 18 से कम आयु वर्ग में गाजीपुर की अपराजिता सिंह अव्वल रहीं। फोटोग्राफी में वाराणसी के अभिषेक मौर्य सबसे आगे रहे। इनके अलावा प्रतियोगिता में दूसरे और तीसरे के साथ ही 10-10 सांत्वना पुरस्कार जीतने वालों को तीन लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए गए।
- 18 से अधिक आयु वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में पूनम 18 से कम आयु वर्ग में अपराजिता सिंह प्रथम।
- फोटोग्राफी में अभिषेक मौर्य रहे अव्वल।
चित्रकला : 18 से कम आयु वर्ग
अपराजिता सिंह गाजीपुर प्रथम
आदर्श गाजियाबाद द्वितीय
अयान राघव आगरा तृतीय
सांत्वना पुरस्कार
आर्यन यादव- मैनपुरी, ज्योति सिंह- लखनऊ, इंशीरा- मेरठ, आर्यन कुमार- गाजियाबाद, अंजलि सिंह- लखनऊ, नमन सेकरी- बरेली, नूरजहां- बदायूं, प्राची दिवाकर- रामपुर, अनुष्का बहुगुणा- देहरादून, अंकित सिंह- देहरादून।
चित्रकला : 18 से अधिक आयु वर्ग
पूनम वर्मा वाराणसी प्रथम
जय गुप्ता वाराणसी द्वितीय
अवनेश बाराबंकी तृतीय
सांत्वना पुरस्कार
इशिता श्रीवास्तव- वाराणसी, आशीष कुमार- वाराणसी, प्रकाश चंद्र- हल्द्वानी, काजल- मुजफ्फरनगर, हिमांशु पाल- डेरा गोपीपुर, निधि देवल-कन्नौज, शांभवी सिंह- वाराणसी, ज्योति मौर्य- वराणसी, शांभवी मिश्रा- चंदौली, प्रियंका मेहता- नारनौल।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता
अभिषेक मौर्य वाराणसी प्रथम
स्वाति जैन कानपुर द्वितीय
सोनवीर शाक्य बदायूं तृतीय
सांत्वना पुरस्कार
जितेंद्र शर्मा- मंदसौर, ख्याति जायसवाल- वाराणसी, रोहित प्रजापति- जोधपुर, सचिन कृष्णा- झांसी, संकल्प राजवंशी- देहरादून, सूर्य चौहान- मेरठ, यश रंगड़ा- देहरादून, हिफ्जा खां- रामपुर, आयुष भट्ट- देहरादून, अभिनव- वाराणसी, अभिनव यादव- गोरखपुर।