फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Hamrahi Scholarship given to hundred promising children

सौ होनहार बच्चों को मिली अमर उजाला की हमराही छात्रवृत्ति

Tue, 16 Oct 2018 04:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Hamrahi Scholarship given to hundred promising children

अमर उजाला के समाचार पत्र वितरकों के 100 प्रतिभाशाली बच्चों को हमराही छात्रवृत्ति योजना के तहत सोमवार को 17 शहरों में छात्रवृत्ति प्रदान की गई। लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने 17 बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए। समाचार पत्र वितरकों के बेटे-बेटियों को प्रोत्साहन के लिए अमर उजाला की हमराही छात्रवृत्ति के लिए 2 सितंबर को आयोजित परीक्षा के जरिये इन 100 छात्र-छात्राओं को चुना गया था। सोमवार को हुए कार्यक्रमों में इन्हीं होनहार बच्चों को छात्रवृत्ति के 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। 

विज्ञापन


कानपुर में सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह ने 16 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की। वाराणसी में सीडीओ गौरांग राठी ने 9 होनहारों को छात्रवृत्ति प्रदान की। आगरा में 9 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। गोरखपुर में एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने 8 बच्चों को चेक प्रदान किए। 
विज्ञापन


बरेली में विष्णु इंटर कॉलेज के कॉर्डिनेटर डॉ रवि प्रकाश शर्मा, केडीईम इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार स्वामी और कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज की कॉर्डिनेटर मीनाक्षी अस्थाना ने 6 बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही मेरठ में 6, इलाहाबाद में 5 और एनसीआर क्षेत्र के 5 सफल बच्चों को गाजियाबाद स्कॉलरशिप प्रदान की गई। वहीं देहरादून में 5, चंडीगढ़ व रोहतक में 3-3 हल्द्वानी, मुरादाबाद व अलीगढ़ में 2-2 जम्मू और झांसी में 1-1 बच्चे को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed