फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Singh says Some people are blaming me for the family feud in Samajwadi party

वीडियो: विलेन कहे जाने पर भड़के अमर सिंह, कहा- मुझे बलि चढ़ा दें मुलायम

Sun, 01 Jan 2017 02:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jan 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh says Some people are blaming me for the family feud in Samajwadi party
अमर सिंह - फोटो : self

समाजवादी पार्टी में सुलह के बीच पार्टी नेता और सांसद अमर सिंह ने कहा है कि बार-बार उन्हें विलेन कहना ठीक नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि कुछ लोग समाजवादी पार्टी में कलह के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन


अमर ने कहा, 'कुछ लोग समाजवादी पार्टी में कलह के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कुछ लोग मुझे इतना ताकतवर बता रहे हैं कि मैं दुनिया के किसी कोने में रहूं, उथल-पुथल कर सकता हूं।' उन्होंने कहा कि मुझे जीने दें और अगर मैं इसका कारण बताया जा रहा हूं तो वो(मुलायम) मेरा बलिदान कर दें। मुझे छुट्टी दें।
विज्ञापन


अपने आपको पाक-साफ बताते हुए अमर सिंह ने कहा कि मुझे माफ करें, अनाश्यक रुप से मुझे कलह का कारण बता कर मुझे खलनायक बनाने की कोशिश से मुझे बचाएं। उन्होंने मुलायम सिंह से अपील करते हुए कहा कि अगर सच में उनके अनुभवी, परिपक्व नेताओं को मैंने बरगलाया है तो वो छुपाए नहीं, परिवार के सदस्यों को बता दें। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा है तो साफ-साफ कह दो कि अमर सिंह ने भड़काया है, और अगर ऐसा नहीं है तो स्पष्ट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, समाजवादी पार्टी के अंदर हो रही कलह के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। अमर सिंह इस वक्त परिवार के साथ लंदन गए हुए हैं।  शायराना अंदाज में अमर सिंह ने कहा, ‘मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए, मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो, मेरा दिल अगर कोई दिल नहीं उसे मेरे सामने तोड़ दो। दर-दर की ठोकरों मुझे इतना बता दो मेरा कुसूर क्या है, मुझे जीने दो।’


इससे पहले अखिलेश और रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाले जाने को अमर सिंह ने ठीक बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों को पार्टी के खिलाफ काम करने की सजा मिली है। अमर सिंह ने कहा था, ‘आज तो कुछ ऐसा लग रहा है कि राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा करेगा राज बेचारा बाप जंगल को जाएगा।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed