फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allergic to Congress grass: Goyal jibe at opposition Congress in rajyasabha

Rajya Sabha: 'मुझे 'कांग्रेस घास' से सख्त एलर्जी', सदन में पीयूष गोयल ने ली चुटकी; धनखड़ ने कही ये बात

Thu, 21 Dec 2023 04:19 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 04:19 PM IST
सार

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान पीयूष गोयल ने विपक्षी दल पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे डॉक्टर ने कहा कि आप कांग्रेस घास से दूर रहिए, आपको इससे एलर्जी है। पढ़े पूरा मामला...

विज्ञापन
Allergic to Congress grass: Goyal jibe at opposition Congress in rajyasabha
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विपक्षी सांसद लगातार अपने निलंबन को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने सदन के भीतर कांग्रेस पर कटाक्ष की। गुरुवार को उन्होंने कहा कि उन्हें  'कांग्रेस' घास से सख्त एलर्जी हैं। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से खरपतवार के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रश्नकाल के दौरान गैर स्वदेशी पौधों की प्रजातियों को हटाने के बारे में एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। 
विज्ञापन


सवाल के जरिए कांग्रेस पर कटाक्ष
विपक्षी कांग्रेस का नाम लिए बिना केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जब मैं डॉक्टर के पास गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि मुझे कांग्रेस घास से एलर्जी है। मेरा आग्रह है कि मंत्री भूपेंद्र यादव इस बात पर प्रकाश डालें कि कांग्रेस घास कैसी है, जिससे एलर्जी होती है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र यादव ऐसी जगह से आते है, जहां खरपतवार एक बड़ी चुनौती थी। इस दौरान उन्होंने पीयूष गोयल से कहा कि मंत्री को इसके बारे में पूरी जानकारी है, आप मंत्री से अलग से बात करेंगे। साथ ही इसके समाधान पर भी चर्चा करें। 
विज्ञापन


कांग्रेस घास पर मंत्री जानकारी साझा करें- पीयूष गोयल
इस दौरान पीयूष गोयल ने जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण मंत्री सदन के सभी सदस्यों के साथ कांग्रेस घास के बारे में जानकारी साझा करें। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि वह सभापति के निर्देश का पालन करेंगे और इस मुद्दे पर पीयूष गोयल से अलग से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है 'कांग्रेस घास'
बता दें 'कांग्रेस घास' या पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस, जो उष्णकटिबंधीय अमेरिका में मूल रूप से पाई जाती है। 1955 में यह खरपतवार गलती से भारत उपमहाद्वीप में आ गया था। माना जाता है कि यह खरपतवार अमेरिका से गेहूं के आयात के जरिए भारत में एक संदूषक के रूप में आया था। यह पहली बार 1955 में पुणे में देखी गई थी, फिर 40 वर्षों के भीतर यह खरपतवार देश में तेजी से फैल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed