फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allahabad high court's probe reveals 10 crore dead happened for gayatri prajapati bail

गायत्री प्रजापति की जमानत के लिए हुई 10 करोड़ की डील, सीनियर जज भी शामिल!

Mon, 19 Jun 2017 11:16 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 19 Jun 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Allahabad high court's probe reveals 10 crore dead happened for gayatri prajapati bail
गायत्री प्रसाद प्रजाप‌त‌ि

रेप केस के आरोप में फंसे समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता गायत्री प्रजापति की जमानत के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की रिश्वत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की हुई इस घूसखोरी में पॉस्को कोर्ट के जज ओपी मिश्रा और तीन वकील शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से मामले की जांच के आदेश दिए जाने के बाद जज दिलीप बी भोसले की रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया कि 10 करोड़ की डील में तीन वकीलों को 5 करोड़ और ओपी मिश्रा को 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

साथ ही ओपी मिश्रा के रिटायरमेंट से ठीक तीन हफ्ते पहले पॉस्को कोर्ट का जज नियुक्त किया जाना भी सवालों के घेरे में है। 7 अप्रैल को उनके जज बनने के बाद प्रजापति को 25 अप्रैल को जमानत मिल गई। रिपोर्ट के मुताबिक जज और तीनों वकीलों की मीटिंग भी कई बार हुई, जिसके बाद प्रजापति को जमानत दे दी गई।

विज्ञापन

जज और वकीलों के बीच हुई कई मीटिंग

Allahabad high court's probe reveals 10 crore dead happened for gayatri prajapati bail
गायत्री प्रसाद प्रजाप‌त‌ि - फोटो : amar ujala

बता दें कि मामले में रिश्वत का शक और बढ़ गया जब मामले की लंबे समय से सुनवाई कर रहे जज को हटाकर ओपी मिश्रा को उस जगह लाया गया। रिपोर्ट की माने तो लक्ष्मी कांत राठौड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे, लेकिन उनकी जगह 7 अप्रैल को ओपी मिश्रा को मामले की सुनवाई के लिए लाया गया, जबकि वो कुछ समय बाद रिटायर होने वाले थे।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद प्रजापति के खिलाफ यूपी पुलिस ने 17 फरवरी को एफआईआर दर्ज की। प्रजापति ने गिरफ्तार होने के बाद 15 मार्च को बेल की अपील की और उन्हें 24 अप्रैल को पॉस्को कोर्ट ने जमानत दे दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed