फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All-woman chairpersons panel for first time in Kerala Assembly history

Kerala: केरल विधानसभा की नई पहल, स्पीकर व डिप्टी स्पीकर की गैर हाजिरी में महिलाएं करेंगी कार्यवाही संचालित

Mon, 05 Dec 2022 12:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 05 Dec 2022 12:16 PM IST
सार

महिला विधायकों की तीन सदस्यीय समिति में भाकपा की आशा सीके, माकपा की यू प्रतिभा और रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पाटी की केके रीमा को शामिल किया गया है। ये तीनों यूडीएफ के घटक दलों की विधायक हैं। आमतौर पर ऐसी समिति में एक महिला सदस्य होती हैं। 

विज्ञापन
All-woman chairpersons panel for first time in Kerala Assembly history
केरल विधानसभा - फोटो : ANI (file photo)

विस्तार

केरल विधानसभा में नई व ऐतिहासिक पहल की जा रही है। सदन के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की गैर हाजिरी में महिला विधायक सदन की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाही संचालित करेंगी। इसके लिए महिला विधायकों की एक समिति बनाई गई है। 

विज्ञापन

यह ऐतिहासिक फैसला स्पीकर ए. एन. शमशीर की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया। शमशीर ने एमबी राजेश की जगह स्पीकर का पदभार ग्रहण किया है। शमशीर ने महिला अध्यक्षों की समिति बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन एलडीएफ ने दो और विपक्षी यूडीएफ ने एक महिला विधायक का नाम सुझाया। 
विज्ञापन

महिला विधायकों की तीन सदस्यीय समिति में भाकपा की आशा सीके, माकपा की यू प्रतिभा और रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पाटी की केके रीमा को शामिल किया गया है। ये तीनों यूडीएफ के घटक दलों की विधायक हैं। आमतौर पर ऐसी समिति में एक महिला सदस्य होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली केरल विधानसभा से लेकर मौजूदा सातवीं विधानसभा तक कुल 515 सदस्य ऐसी समितियों में शामिल हुए हैं। इनमें से केवल 32 महिला विधायकों को इस समिति में अवसर मिला है। सदन में कांग्रेस की ओर से उमा थॉमस विधायक हैं, लेकिन उनके बावजूद यूडीएफ ने रीमा के नाम का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed