{"_id":"5df8eb5a8ebc3e87ba6443d7","slug":"all-three-service-chiefs-have-now-a-common-iaf-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों सेना प्रमुखों के साथ जुड़ा है 'भारतीय वायुसेना' का खास कनेक्शन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीनों सेना प्रमुखों के साथ जुड़ा है 'भारतीय वायुसेना' का खास कनेक्शन
Tue, 17 Dec 2019 08:21 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
नौसेना, वायुसेना और अगले थल सेना प्रमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज नरवाणे की अगले सेनाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति के एलान के साथ ही अब तीनों सेना प्रमुखों के साथ भारतीय वायुसेना का एक खास कनेक्शन जुड़ गया है। खास बात ये है कि तीनों सेना प्रमुखों के पिता वायुसेना में रह चुके हैं।
अगले सेना प्रमुख ले. जनरल नरवाणे और मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के पिता वायुसेना में रह चुके थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी रही। पिताओं के बीच दोस्ती होने के कारण ये दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। इन दोनों का परिचय तब का है जब सेना में शामिल भी नहीं हुए थे।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के पिता फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर रिटायर हुए थे। दिलचस्प है कि ले. जनरल नरवाणे के पिता ने आर्मी कैडेट के तौर पर एनडीए ज्वाइन की थी। लेकिन चोट के कारण बीच में ही इसे छोड़ना पड़ा था। बाद में महाराष्ट्र से स्नातक करने के बाद वह ऑफिसर कैडेट के तौर पर वायुसेना में शामिल हुए।
विज्ञापन
तीनों सेना प्रमुख एक और मामले में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। तीनों ही एनडीए की 56वीं कोर्स से निकले हैं। एक ही कोर्स से निकलने के बावजूद तीनों ने अलग-अलग सेना की कमान संभाली है।
एडमिरल करमबीर सिंह ने 31 मई को नौसेना की कमान संभाली थी। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाला। वहीं, 16 दिसंबर को ले. जनरल नरवाणे की नियुक्ति का एलान विजय दिवस के दिन हुआ। वह 28वें सेना प्रमुख होंगे और 28 महीने के लिए सेना की कमान संभालेंगे।