फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   all party meeting in parliament before budget

बजट सत्र पर चुनाव का साया, 30 जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

Wed, 25 Jan 2017 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 05:45 AM IST
विज्ञापन
  all party meeting in parliament before budget
d
आगामी 30 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में बीते शीतकालीन सत्र की तरह ही हंगामे के आसार हैं। चूंकि बजट सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों के विधानसभा कार्यक्रम की घोषण कर दी है। ऐसे में संसद में सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी तय है। 
विज्ञापन


वैसे भी विपक्ष चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट पर ऐतराज जता रहा है। इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच जारी सियासी तनातनी के बीच लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सत्र के पहले दिन अर्थात 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का पिछला सत्र नोट बंदी के फैसले पर हुए विवाद के कारण हंगामे की भेंट चढ़ गया था। 
विज्ञापन


बजट सत्र और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही बजट पेश करने पर विपक्ष और सरकार पहले से आमने सामने हैं। चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने आम बजट को पेश करने की तारीख बदलने की याचिका खारिज कर दी है, ऐसे में सरकार इस मामले में फ्रंट फुट पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इस दौरान चुनावी राज्यों से जुड़े लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा से सरकार को परहेज बरतने का निर्देश दिया है। जबकि विपक्ष का कहना है कि आम बजट में नीतिगत घोषणाओं का सीधा असर अन्य राज्यों के साथ-साथ चुनावी राज्यों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed