फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All-party meeting be called but parties must attend only if PM participates: Sibal

IND-PAK Ceasefire: 'सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, लेकिन सभी दल तभी शामिल हों जब पीएम इसमें भाग लें'; सिब्बल की मांग

Sun, 11 May 2025 01:54 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 11 May 2025 01:54 PM IST
सार

IND-PAK Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के बाद, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। हालांकि उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे तब तक इसमें शामिल न हों जब तक सरकार यह आश्वासन नहीं देती कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें खुद मौजूद रहेंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
All-party meeting be called but parties must attend only if PM participates: Sibal
कपिल सिब्बल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के बाद, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। हालांकि उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे तब तक इसमें शामिल न हों जब तक सरकार यह आश्वासन नहीं देती कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें खुद मौजूद रहेंगे। सिब्बल ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यदि मनमोहन सिंह आज प्रधानमंत्री होते तो वे सर्वदलीय बैठक में उपस्थित होते और विशेष सत्र भी बुलाया जाता।

विज्ञापन


यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिब्बल ने सैन्य शत्रुता रोकने के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि उन्हें गर्व है कि अमेरिका इस "ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय" तक पहुंचने में मदद करने में सक्षम था।
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा, "इस ट्वीट पर भी कई सवाल उठेंगे। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटों से बातचीत चल रही थी। तो क्या हुआ, कैसे हुआ और क्यों हुआ, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि तटस्थ स्थान पर बैठक होगी। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी एनएसए अजीत डोवाल से बात की है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा, "हम आज कोई आलोचना नहीं करेंगे क्योंकि यह आलोचना का समय नहीं है। हम केवल एक विशेष संसद सत्र और एक सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहते हैं। मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करना चाहता हूं कि वे तब तक बैठक में शामिल न हों जब तक सरकार उन्हें आश्वासन नहीं देती कि प्रधानमंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे।"

स्वतंत्र राज्यसभा सांसद ने कहा, "मुझे विश्वास है कि यदि डॉ. मनमोहन सिंह आज प्रधानमंत्री होते तो वे सर्वदलीय बैठक में उपस्थित होते और एक विशेष सत्र भी बुलाया जाता।" उन्होंने कहा कि सांसद पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है, उसका विवरण पाने के लिए मानसून सत्र तक इंतजार नहीं कर सकते।

सिब्बल ने कहा कि उन्हें यह अच्छा नहीं लगा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद आयोजित सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा नहीं लिया। सिब्बल ने कहा, "शायद उन्होंने (मोदी ने) सोचा कि बिहार चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। वह बॉलीवुड, केरल भी गए, उनका मानना है कि जब भी ऐसी कोई घटना होती है, चाहे मणिपुर में कुछ भी हो, वहां जाना जरूरी नहीं है।"


पूर्व कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश ने एक स्वर में कहा कि अब बहुत हो गया और पाकिस्तान को जवाब दिया जाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद तत्काल प्रभाव से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के समझौते के बाद आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed