{"_id":"5e7254c48ebc3e77b5392ba4","slug":"all-ongoing-examinations-of-cbse-for-classes-10th-and-12th-shall-be-rescheduled-after-31st-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः सीबीएसई, जेईई समेत सभी परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरसः सीबीएसई, जेईई समेत सभी परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश
Thu, 19 Mar 2020 12:15 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के मद्देनजर एचआरडी मंत्रालय ने सीबीएसई और सभी शैक्षणिक संस्थानों में चल रही परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि 31 मार्च के बाद परीक्षाओं की नई तारीख दी जाए।
विज्ञापन
JEE mains examination should be rescheduled&new date will be announced on March 31 after re-assessment of the situation since the examination may require travel by examinees to different towns & the dates may clash with rescheduled CBSE, other board exams: MHRD #Coronavirus https://t.co/DFGT0iM12u
— ANI (@ANI) March 18, 2020विज्ञापन
वहीं मानव संसाधन मंत्रालय की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भी आईआईटी एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा ‘जेईई’ को टाल दी है। 31 मार्च के बाद फिर से स्थिति का आकलन करने के बाद नई तिथि की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार परीक्षाथार्थियों की यात्राओं को देखते हुए इस तरह के निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन
आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित नहीं
वहीं, आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित नहीं की गई हैं। बोर्ड के सचिव गैरी अराथून ने कहा कि परीक्षाएं स्थगित नहीं की गई हैं, सभी परीक्षाएं तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी।ICSE board exams have not been postponed, will be held as per schedule: Secretary Gerry Arathoon
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2020