{"_id":"5f90e2c38ebc3e9bcf5c6caf","slug":"all-major-digital-publisher-are-member-of-self-regulatory","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी प्रमुख डिजिटल प्रकाशक स्व-नियमन संस्थान के सदस्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सभी प्रमुख डिजिटल प्रकाशक स्व-नियमन संस्थान के सदस्य
Thu, 22 Oct 2020 07:18 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 22 Oct 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
TAMS digital media training School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए डिजिटल मीडिया को न केवल मान्यता दी बल्कि उसके स्व-नियमन की भी अनुशंसा की है। अब न्यूज वेबसाइट भी सरकारी विज्ञापन ले सकेंगी। सरकार ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ताजा न्यूज प्लेटफार्म को खबरों में अनुशासन के लिए स्व-नियमन संस्था बनाने की अनुमति दी है। साथ ही डिजिटल न्यूज मीडिया में 26 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का तौर-तरीका भी स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट कॉम भी है भागीदार सरकार ने हाल ही में दी है अनुमति
केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल प्रकाशकों के लिए टीवी और प्रिंट की तरह जिस स्व-विनियमन संस्थान को बनाने का उल्लेख किया गया है वह पहले से ही अस्तित्व में है। सभी प्रमुख डिजिटल प्रकाशक डीएनपीए- (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) से जुड़े हुए हैं। डीएनपीए डिजिटल मीडिया पर समाचार प्रकाशित करने वाले सभी प्रमुख प्रकाश को का समूह है जो पिछले कुछ समय से इसी दिशा में कार्यरत है।
विज्ञापन
यह संस्थान डिजिटल मीडिया के समग्र विकास और नए मानक स्थापित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला डॉट कॉम भी डीएनपीए का प्रमुख सदस्य है और पत्रकारिता के उच्च मानदंडों का पालन करता है। डीएनपीए ने सरकार द्वारा उल्लेखनीय स्व-नियमन पर विस्तृत दिशानिर्देश तैयार किए हैं। सभी सदस्य इन दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हैं। इनका उद्देश्य डिजिटल मीडिया पर भी पत्रकारिता के उच्च मानकों को कायम रखना और जवाबदेही को स्पष्ट करने का है।
विज्ञापन