{"_id":"5964f1d64f1c1bb67e8b47df","slug":"all-kashmiris-are-not-terrorists-rajnath-singh-shuts-troll","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ट्रोल को राजनाथ का जवाब, सभी कश्मीरी आतंकी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ऑनलाइन ट्रोल को राजनाथ का जवाब, सभी कश्मीरी आतंकी नहीं
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऑनलाइन ट्रोल को जोरदार जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि सभी कश्मीरी आतंकवादी नहीं हैं। देश के सभी हिस्सों में शांति सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है। दरअसल, राजनाथ की यह प्रतिक्रिया एक ट्रैवल पोर्टल ‘मेक माइ ट्रिप’ की संपादक के विवादित ट्वीट के बाद आई है।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने राजनाथ के उस बयान पर सवाल उठाए थे जिसमें गृहमंत्री ने कहा था कि कश्मीर की अवाम ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और यह दर्शाता है कि कश्मीरियत अभी जिंदा है।
विज्ञापन
इस पर पोर्टल की एडीटर सुचि सिंह कालरा ने गृहमंत्री को आपत्तिजनक शब्दों में जवाब दिया था। कहा - ‘किसी को इससे फर्क नहीं पड़ता कि जम्मू-कश्मीर में कश्मीरियत जिंदा है या नहीं लेकिन उन आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हमले को अंजाम दिया।’
विज्ञापन
इस ट्वीट में कुछ शब्द आपत्तिजनक भी थे। बहरहाल, राजनाथ ने कालरा को जवाब देते हुए कहा, ‘सुश्री कालरा निश्चित रूप से ऐसा ही होगा। देश के सभी हिस्सों में शांति सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है। पर सभी कश्मीरी आतंकवादी नहीं हैं।’ अपने प्रोफाइल में कालरा ने खुद को मेक माइ ट्रिप का संपादक बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना एकाउंट डिलीट कर दिया।
इससे पहले, अमरनाथ हमले की निंदा करते हुए राजनाथ ने कहा, ‘यह एक कायराना आतंकी कार्रवाई थी। लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। आतंकी हमले में श्रद्धालुओं के जान गंवाने से मुझे पीड़ा हुई है। लेकिन मैं कश्मीर के लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने इस हमले की निंदा की है।’