{"_id":"689377a3c767726897055b08","slug":"all-india-speaker-conference-to-be-held-in-delhi-legislative-assembly-speakers-to-participate-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली में होगा अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन, देश की विधानसभाओं के अध्यक्ष लेंगे हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: दिल्ली में होगा अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन, देश की विधानसभाओं के अध्यक्ष लेंगे हिस्सा
Wed, 06 Aug 2025 09:31 PM IST
निर्मल कांत
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
One Nation One Election
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 24-25 अगस्त को अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पूरे देश के सभी विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों को 'राज्य अतिथि' का दर्जा दिया गया है। इस कार्यक्रम को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के एक प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है। सम्मेलन के जरिए दिल्ली सरकार दिल्ली विधानसभा के पूर्ण डिजिटलीकरण और सौर ऊर्जा के बेहतर प्रयोग को देश भर के विधानसभा अध्यक्षों को दिखाएगी। इस सम्मेलन को केंद्र सरकार के अति विशिष्ट लोग संबोधित कर सकते हैं।
केंद्र सरकार पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की योजना 'एक देश, एक चुनाव' पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। रामनाथ कोविंद समिति ने इसके लिए अपने सुझाव भी दे दिये हैं। अब विभिन्न कार्यक्रम कर इस योजना के प्रति लोगों की आम सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे समय में आयोजित होने वाले स्पीकर सम्मेलन को भी इसी तरह का एक प्रयास माना जा रहा है।