फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All India Coordinator meeting of RSS from 31st August decision can be taken on major issues

RSS: 31 अगस्त से आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक, बड़े मुद्दों पर लिया जा सकता है फैसला

Tue, 20 Aug 2024 06:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 20 Aug 2024 06:41 PM IST
सार

आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस वर्ष केरल के पलक्कड़ में होगी। 31 अगस्त से शुरू होने वाली यह तीन दिवसीय बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
All India Coordinator meeting of RSS from 31st August decision can be taken on major issues
आरएसएस बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस वर्ष केरल के पलक्कड़ में होगी। 31 अगस्त से शुरू होने वाली यह तीन दिवसीय बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें आगामी चुनावों सहित राष्ट्रीय संदर्भ के बड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन


गत लोकसभा चुनाव में उनके एक बयान से भाजपा-आरएसएस में कुछ मतभेद होने की खबरें आईं थीं, लेकिन दोनों ही संगठनों के शीर्ष नेताओं ने इससे इनकार किया था। इस बैठक में दोनों संगठनों में बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श हो सकता है। आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी सुनील आंबेडकर ने बताया है कि इस बैठक में राष्ट्रीय महत्त्व के विभिन्न विषयों, हाल में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं और अन्य विषयों के संदर्भ में चर्चा होगी। आरएसएस के सभी अनुषांगिक संगठन विविध विषयों पर परस्पर सहयोग को और अधिक बढ़ाने हेतु आवश्यक उपायों पर भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


इस बैठक में आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित संघ के सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। सामान्यतः यह बैठक वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। पिछले वर्ष यह बैठक सितंबर 2023 में पुणे में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed