{"_id":"6081ebd38ebc3ebd016d538c","slug":"all-bjp-leaders-canceled-election-rallies-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : भाजपा के सभी नेताओं की बंगाल की चुनावी रैलियां रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव : भाजपा के सभी नेताओं की बंगाल की चुनावी रैलियां रद्द
Fri, 23 Apr 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Apr 2021 03:04 AM IST
सार
- पश्चिम बंगाल में रैलियां रद्द करने का फैसला अचानक लिया गया। इससे पहले राहुल गांधी ने राज्य में रैलियां न करने की घोषणा की।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और अमित शाह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न हालात पर नकारात्मक रिपोर्ट और अदालतों के कड़े रुख के बाद भाजपा सतर्क हो गई है। पार्टी ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं की पश्चिम बंगाल की रैलियां रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
दरअसल कोरोना से बिगड़े हालात के बीच भाजपा के सभी बड़े नेता चुनावी राज्यों में प्रचार कार्य जारी रखने को ले कर सोशल मीडिया पर निशाने पर थे। दूसरी लहर में चिकित्सा व्यवस्था के चरमरा जाने से पार्टी के नेता लोगों की मदद करने में असहाय साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
खासतौर से देश भर में ऑक्सीजन और बेड की कमी के कारण सरकार की तैयारियों पर सवाल उठ रहे थे। इसी दौरान कई राज्यों के हाईकोर्ट ने सरकार को निशाने पर लिया।
अचानक लिया गया फैसला
पश्चिम बंगाल में रैलियां रद्द करने का फैसला अचानक लिया गया। इससे पहले राहुल गांधी ने राज्य में रैलियां न करने की घोषणा की। इसके बाद टीएमसी ने रैलियों में कटौती की घोषणा की। भाजपा ने तब भी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बड़े नेताओं की रैलियां करने की घोषणा की।
विज्ञापन