भाजपा विधायक पर भड़कीं अलका लांबा, कहा- शर्म हो तो इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और दिल्ली की चांदनी चौक सीट से पूर्व विधायक अलका लांबा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार भी उनका चर्चा में आना राजनीतिक है। हुआ यूं कि मध्यप्रदेश के रीवा जिले से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से श्रमिकों को लाने के लिए मदद मांगी तो, इस पर अलका लांबा भड़क गईं।
लांबा ने ट्वीट के जरिए हमला करते हुए कहा कि देश और राज्य में इनकी ही पार्टी की सरकार होते हुए भी सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। नाराज अलका लांबा ने तो इस्तीफा तक मांग लिया।
आँखों पर यक़ीन नहीं होता कि जो खुद विधायक और पूर्व में मंत्री भी रहा,
मध्यप्रदेश और देश में इन्हीं की सरकार है,
CM/PMइन्हीं की पार्टी के हैं, महाराष्ट्र में भी इनके सांसद और विधायक हैं, फिर भी मदद @SonuSood से माँग रहे हैं,विज्ञापन विज्ञापन
थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफ़ा देकर घर बैठ जाओ,बेहतर होगा. pic.twitter.com/3Ee60oMa5c — Alka Lamba 🇮🇳🙏 (@LambaAlka) June 2, 2020
देश भर में अब भी श्रमिक जहां-तहां फंसे हुए हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ऐसे श्रमिकों को अपने पैसे से उनके घर भिजवा रहे हैं। इसको लेकर उनकी खूब तारीफ भी हो रही है। रीवा से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने भी ट्वीट कर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से श्रमिकों को लाने के लिए मदद मांगी है।