{"_id":"60cf627b8ebc3e2ad4241ce0","slug":"alipurduar-district-bjp-president-ganga-prasad-sharma-will-join-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका : उत्तर बंगाल के भाजपा नेता टीएमसी में होंगे शामिल, कहा- पार्टी में काम करना हो रहा है मुश्किल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झटका : उत्तर बंगाल के भाजपा नेता टीएमसी में होंगे शामिल, कहा- पार्टी में काम करना हो रहा है मुश्किल
Sun, 20 Jun 2021 09:15 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:15 PM IST
सार
शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि वह भाजपा की नीतियों से तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे और ऐसे हालात में उनके लिए जनता के लिए काम करना मुश्किल होता जा रहा था।
विज्ञापन
गंगा प्रसाद शर्मा
- फोटो : Facebook
विस्तार
उत्तर बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए पार्टी की अलीपुरद्वार जिला इकाई के अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने रविवार को कहा कि वह जल्द तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि वह भाजपा की नीतियों से तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे और ऐसे हालात में उनके लिए जनता के लिए काम करना मुश्किल होता जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कोलकाता रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि मैंने भाजपा को चुनाव जिताने के लिए भरसक प्रयास किया और पार्टी ने पांच सीटें जीतीं। लेकिन अब हममें से कुछ लोग पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि ‘उत्तरी बंगाल को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा देने की हमारे स्थानीय सांसद की मांग’ के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई बड़े नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने नाम नहीं बताए। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार शर्मा अगले कुछ दिन में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शर्मा की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर बंगाल में हमारा संगठन मजबूत है। गंगा प्रसाद के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम एक और गंगा प्रसाद तैयार कर लेंगे। लोग मायने नहीं रखते, भाजपा मायने रखती है।