फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alcohol Consumption in India State Wise, West Bengal is ahead in the matter of tobacco consumption

देश में इतनी फीसदी महिलाएं करती हैं शराब का सेवन, तंबाकू खाने के मामले में पश्चिम बंगाल आगे

Wed, 28 Oct 2020 03:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 28 Oct 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Alcohol Consumption in India State Wise, West Bengal is ahead in the matter of tobacco consumption
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक सर्वेक्षण किया गया है। इस सर्वेक्षण में सामने आया है कि भारत में शराब के सेवन के मामले में असम की महिलाएं बाकी राज्यों से काफी आगे हैं। 

विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि असम में 15 से 49 साल की उम्र वाली 26.3 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। 2019-20 के लिए जारी किए गए डाटा के मुताबिक, शराब सेवन के मामले में असम की महिलाएं बाकी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्तर पर 1.2 फीसदी महिलाएं शराब का करती हैं सेवन
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वेक्षण के बाद जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर है, जहां 15 से 49 साल की उम्र वाली 23 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। वहीं, इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि शराब के सेवन के मामले में राष्ट्रीय औसत 1.2 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 35 फीसदी महिलाएं सप्ताह में एक बार पीती हैं शराब
इस सर्वेक्षण में सामने आया है कि चंडीगढ़ और लक्षद्वीप में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या 0 फीसदी है। सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि मेघालय में 8.7 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। वहीं, अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शराब का सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या 10 फीसदी से कम है। असम में 44.8 फीसदी महिलाएं सप्ताह में एक बार शराब पीती हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 35 फीसदी है। 

शराब सेवन में अरुणाचल प्रदेश के पुरुष सबसे आगे
सर्वेक्षण के मुताबिक, देश में शराब का सेवन करने वालों में अरुणाचल प्रदेश के पुरुष सबसे आगे हैं। राज्य के 59 फीसदी पुरुषों ने शराब के सेवन की बात स्वीकारी है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 29.2 फीसदी है। राष्ट्रीय स्तर पर 40.7 फीसदी पुरुष शराब का सेवन करते हैं। 

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा तंबाकू का सेवन
इस सर्वेक्षण के नतीजों में तंबाकू को भी केंद्र में रखा गया है। तंबाकू के सेवन के मामले में पश्चिम बंगाल के पुरुष और महिलाएं सबसे आगे हैं। पश्चिम बंगाल के 80.4 फीसदी पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं। वहीं, राज्य में 59.2 फीसदी महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। 


वहीं, तंबाकू सेवन के मामले में तेलंगाना दूसरे नंबर पर है। यहां 70 फीसदी पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं, जबकि महिलाओं की संख्या 48.8 फीसदी है। उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और बिहार में 60 फीसदी से ज्यादा पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed