फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh Yadav: Uproar over statement on foul smell and cowshed BJP said- Cow is mother we dont comment on her

Akhilesh Yadav: अखिलेश के दुर्गंध और गौशाला वाले बयान पर बवाल; BJP बोली- गाय माता है, मां पर टिप्पणी नहीं करते

Thu, 27 Mar 2025 12:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 12:20 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बयान को विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कन्नौज में कहा था कि भाजपा को दुर्गंध पसंद है इसलिए वो लोग गौशालाएं बनवा रहे हैं। इसे लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। रवि किशन से लेकर दिनेश शर्मा तक कई दिग्गज सांसदों ने पूर्व मुख्यमंत्री को सख्त हिदायत दी है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav: Uproar over statement on foul smell and cowshed BJP said- Cow is mother we dont comment on her
दिनेश शर्मा और रवि किशन ने किया अखिलेश यादव पर पलटवार - फोटो : ANI

विस्तार

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के गौशाला और दुर्गंध वाले बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए उन्हें सनातन विरोधी करार दिया है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि गाय हमारी माता है और गोबर उतनी ही पवित्र। इसे लेकर ऐसी आपत्तिजनक बातें करना ठीक नहीं है। वहीं, भाजपा से राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि अखिलेश को गौशाला में सनातन की आस्था को तलाशना चाहिए।

विज्ञापन


पहले जानिए अखिलेश ने क्या कहा था?
बीते दिन कन्नौज में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा वाले दुर्गंध पसंद करते हैं इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सरकार सांड पकड़ रही है या नहीं? यह तो सरकार ही जाने, लेकिन इसके लिए जो पैसा आ रहा है, वो भी ये खा जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- संसद: 'देश को गुमराह कर रहे राहुल, संसदीय प्रणाली में रुचि नहीं', बिरला की फटकार के बाद जगदंबिका पाल का हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


'ये सभी पार्टियां सनातन के विरोध में आवाज उठाती रहती हैं'
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने  अखिलेश के बयान पर कहा, 'ये सभी पार्टियां सनातन के विरोध में आवाज उठाती रहती हैं। अखिलेश ने कहा था कि भाजपा को दुर्गंध पसंद है इसलिए वह गौशाला का निर्माण करा रही है और सपा को सुगंध पसंद है इसलिए हम इत्र बनाते हैं। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि इन लोगों को सनातन से लगाव नहीं है और ये सभी सनातन विरोधी हैं। अगर हिंदुस्तान में रहकर कोई सनातन का विरोध करता है तो उसे हिंदुस्तान में राजनीति बंद कर देनी चाहिए। उसे वह भूमि ढूंढ़नी चाहिए, जहां सनातन का अपमान हो सके। यह देश सनातन का अपमान नहीं सहेगा।'

'इत्र का घोटाला भी हो चुका'
बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, 'इत्र पार्क बनाने के साथ-साथ इत्र का घोटाला भी हो चुका है। गौशाला में आप दुर्गंध और सुगंध क्यों तलाश रहे हो। गौशाला में सनातन की आस्था को तलाशो... ये गौमाता है और मां पर टिप्पणी नहीं की जाती।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed