फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   akhilesh yadav minister radhey shyam singh threatens amar ujala journalist

अखिलेश के मंत्री ने अमर उजाला के पत्रकार को दी जिंदा जलाने की धमकी

Sun, 12 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो / कुशीनगर Updated Sun, 12 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav minister radhey shyam singh threatens amar ujala journalist
राधेश्याम सिंह, राज्यमंत्री, यूपी - फोटो : social media
करीब छह महीने पहले जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को फोन पर गालियों की बौछार करने वाले प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने इस बार अमर उजाला के हाटा तहसील के पत्रकार को निशाना बनाया है। हाटा सीट से सपा के उम्मीदवार राधेश्याम ने मनमाफिक खबर न छपने से खफा होकर पत्रकार मनोज को जिंदा फूंक देने की धमकी दी है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री और सपा उम्मीदवार की फोन पर दी गई धमकी का ऑडियो वायरल हो जाने के बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। हाटा पुलिस ने राधेश्याम के खिलाफ जान से मारने की धमकी और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पत्रकार मनोज गिरी से फोन पर 9.50 मिनट की बातचीत में राधेश्याम गरजने की शैली में रहे हैं। इकतरफा बोलने के क्रम में नौ दफा गंदी गाली का इस्तेमाल करते हुए कहा, चार मार्च की शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद अमर उजाला के हाटा तहसील कार्यालय पर पहुंचकर पत्रकार समेत जो भी सामने पड़ेगा, पेट्रोल डालकर जिंदा जला देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

akhilesh yadav minister radhey shyam singh threatens amar ujala journalist

अपनी बातचीत में मंत्री ने चुनाव में सहयोग न करने वाले प्रधानों को भी निशाने पर लिया। कहा कि क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान उनके पक्ष में नहीं हैं। चुनाव में उनका विरोध करना भारी पड़ेगा। विधानसभा क्षेत्र में उनके खिलाफ अगर किसी ने कुछ भी बोला तो अंजाम ठीक नहीं होगा, चाहे वह पत्रकार हो या फिर कोई आम आदमी। 

एसपी राजू बाबू सिंह के निर्देश पर हाटा कोतवाली में राधेश्याम सिंह के खिलाफ मनोज गिरी को जान से मारने की धमकी देने, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ऑडियो वायरल हो जाने से मसला गोरखपुर आईजी की जानकारी तक भी पहुंच गया। आईजी मोहित अग्रवाल ने एसपी कुशीनगर से मामले की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

दूसरी ओर इस घटना से आहत पत्रकारों ने बैठक कर राधेश्याम सिंह के रवैये की निंदा की। राधेश्याम के खिलाफ जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। पत्रकारों ने मनोज गिरी सहित मीडिया से जुड़े लोगों की सुरक्षा की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed