फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AK antony former defence minister son anil k antony quits congress kerala kpcc aicc

Anil Antony: एके एंटनी के बेटे ने कांग्रेस छोड़ी, PM मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री का किया था विरोध

Wed, 25 Jan 2023 10:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 25 Jan 2023 10:36 AM IST
सार

बीबीसी की ओर से पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
AK antony former defence minister son anil k antony quits congress kerala kpcc aicc
अनिल एंटनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान किया। बीबीसी की ओर से पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है। कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान किया।

विज्ञापन


अनिल ने ट्विटर पर कहा, "मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझ पर एक ट्वीट को वापस लेने के असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने मना कर दिया"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल एंटनी कांग्रेस पार्टी की केरल ईकाई के डिजिटल संचार प्रमुख का पद संभाल चुके हैं। अनिल एंटनी ने आगे लिखा, "प्रेम का प्रचार करने वाले फेसबुक पर मेरे खिलाफ नफरत-अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे थे। इसे ही पाखंड कहते हैं। जीवन ऐसा ही है।" अपने इस्तीफे में अनिल एंटनी ने कहा, "कल जो कुछ भी हुआ, मुझे लगता है कि इसके बाद यही, कांग्रेस में सभी जिम्मेदारियां- केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की डिजिटल मीडिया और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन सेल छोड़ने का समय है। कृपया इसे मेरा इस्तीफा मानें।""

शीर्ष नेतृत्व को चाटुकार पसंद
उन्होंने कहा, "मैं राज्य नेतृत्व में सभी का शुक्रिया अदा करता हूं और डॉक्टर शशि थरूर का भी, जिन्होंने अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरा समर्थन किया और मेरे कार्यकाल के दौरान मुझे राह दिखाई। मुझे विश्वास है कि मेरे पास कुछ अनोखी ताकतें हैं, जिससे मुझे पार्टी में अलग-अलग तरह से योगदान का मौका मिला। हालांकि, अब मुझे आपके, आपके साथियों और कांग्रेस के नेतृत्व के करीबियों की तरफ से ज्ञात हो गया है कि वे सिर्फ चाटुकारों और चमचों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं, जो कि बिना सवाल के आपके सवालों और मांगों को पूरा करेंगे। सिर्फ यही अब मेरिट की एकमात्र योग्यता है। अब हमारे पास ज्यादा कुछ साझा करने के लिए है भी नहीं।"

अनिल एंटनी ने कहा, "मैं इस नकारात्मकता को बिना झेले और इस विनाशकारी कहानी, जो कि भारत के मूल हितों के खिलाफ है, में शामिल हुए बिना ही आगे अपने दूसरे पेशेवर कार्यों को जारी रखूंगा। मुझे लगता है कि यह बातें समय के साथ ही इतिहास के कूड़ेदान तक पहुंच जाएंगी। आप सभी के लिए मंगलकामनाएं।"

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर क्या बोले थे अनिल एंटनी?
अनिल एंटनी ने मंगलवार को कहा था कि ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के विचारों को भारतीय संस्थानों पर तरजीह देना, देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा। अनिल एंटनी का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब केरल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिहाबुद्दीन करयात ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर पार्टी के जिला मुख्यालयों में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। अनिल एंटनी ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों को जो लोग समर्थन करते हैं, वह भारतीय संस्थानों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं क्योंकि इराक युद्ध के पीछे भी जैक स्ट्रॉ का ही दिमाग था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद इससे हमारी संप्रभुता  कमजोर होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed