फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar plane crash: Rohit Pawar suspects sabotage, seeks probe by multiple expert agencies

अजित पवार विमान हादसा: 'दादा को फ्लाइट बुक करने के लिए मजबूर होना पड़ा', रोहित पवार ने साजिश की आशंका जताई

Tue, 10 Feb 2026 07:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Feb 2026 07:10 PM IST
सार

शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने अजित पवार के विमान की दुर्घटना में साजिश की आशंका जताते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की है। उन्होंने पायलट के रिकॉर्ड और वीएसआर कंपनी की भूमिका पर सवाल उठाए। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Ajit Pawar plane crash: Rohit Pawar suspects sabotage, seeks probe by multiple expert agencies
रोहित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले महीने विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत में साजिश की संभावना है। उन्होंने इस मामले की कई विशेषज्ञ एजेंसियों से पूरी जांच की मांग की।
विज्ञापन


हालांकि, एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार पहले इस हादसे में साजिश की संभावना को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने इसे दुर्घटना बताया था। 

विधायक रोहित पवार ने क्या कहा?
  • रोहित पवार ने कहा कि विमान चालक कैप्टन सुमित कपूर का रिकॉर्ड सवालों के घेरे में था।
  • उन्होंने बताया कि कैप्टन सुमित कपूर को पहले शराब पीने के कारण तीन साल के लिए निलंबित किया गया था।
  • रोहित पवार ने कहा कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के पास जांच की पूरी शक्ति नहीं है, इसलिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से जांच करवाई जाए।
  • विज्ञापन
  • उन्होंने राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड, विमानन सुरक्षा विश्लेषण ब्यूरो, ब्रिटेन की हवाई दुर्घटना जांच शाखा और भारतीय एजेंसियों से जांच की मांग की।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'युवासाथी योजना अप्रैल से, बेरोजगारों को ₹1500'; बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता का बड़ा एलान

वीएसआर कंपनी पर क्या सवाल उठाए?
उन्होंने वीएसआर कंपनी पर भी आरोप लगाया कि इस कंपनी का विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों पर प्रभाव है और कंपनी कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि 2023 में वीएसआर कंपनी के विमान की जांच रिपोर्ट जमा हो चुकी है, फिर भी उच्च पदस्थ नेताओं की ओर से कंपनी के विमानों का इस्तेमाल जारी है।


'फ्लाइट बुक करने के लिए मजबूर होना पड़ा'
रोहित पवार ने भावुक होते हुए कहा कि कई लोगों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि अजित पवार अब  इस दुनिया में नहीं हैं। हादसे के बाद उनका जला हुआ स्वेटर, घड़ी और चप्पल मिली थीं, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। उन्होंने कहा कि एक ग्रुप में शाम 7:13 बजे एक संदेश भेजा गया, जिसमें कहा गया कि कल सुबह आठ बजे  बारामती जाना है। दादा (अजित पवार) ने कार से जाने का फैसला किया था। सभी कारें सड़क से दौरे के लिए तैयार थीं। उनके दौरे की योजना एक दिन पहले बनाई गई थी। यह आखिरी समय का फैसला था। 

उन्होंने दावा किया कि उड़ान से पहले की कई संदिग्ध बातें सामने आई हैं। सुबह 7:02 बजे क्रू मौजूद था। 7:03 बजे दृश्यता की जांच की गई। 7:10 बजे सबकुछ ठीक बताया गया। 7:50 बजे अजित पवार हवाई अड्डे पहुंचे और 8:10 बजे विमान ने उड़ान भरी। काफिला बारामती जाने के लिए उनके बंगले के बाहर तैयार था। एक वरिष्ठ नेता उनसे मिलने आ रहे थे, जो देर से आए और वह सड़क से यात्रा नहीं कर सके और उन्हें उड़ान बुक करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

हादसे में कितने लोग मारे गए थे?
विमान हादसे में अजित पवार, कैप्टन सुमित कपूर, सह-पायलट शांभवी पाठक, पीएसओ विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हुई थी। घटना 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे के पास हुई।

विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा था कि दुर्घटना की जांच समयबद्ध तरीके से की जाएगी। विमान हादसा जांच ब्यूरो (एएआईबी) और डीजीसीए ने घटनास्थल का दौरा किया और विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया। महाराष्ट्र सीआईडी ने इस विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed