फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajay Kumar Bhalla sworn in as Manipur governor Hari Babu Kambhampati takes oath as Odisha governor news

Oath: अजय कुमार भल्ला ने ली मणिपुर के राज्यपाल के तौर पर शपथ; हरि बाबू कंभमपति बनें ओडिशा के नए गवर्नर

Fri, 03 Jan 2025 12:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 03 Jan 2025 12:40 PM IST
सार

1984 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अजय कुमार भल्ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल ही मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया था। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

विज्ञापन
Ajay Kumar Bhalla sworn in as Manipur governor Hari Babu Kambhampati takes oath as Odisha governor news
अजय कुमार भल्ला, हरि बाबू कंभमपति - फोटो : X/ BirenSingh, MohanCharanMajhi

विस्तार

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने मणिपुर के 19वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। उन्हें मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी कृष्णाकुमार ने शपथ दिलाई। उन्होंने राइफल्स के जवानों द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। बता दें कि अजय कुमार भल्ला लंबे समय तक केंद्रीय गृह सचिव रहे। उन्होंने पिछले साल ही अगस्त में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। 
विज्ञापन


1984 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अजय कुमार भल्ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल ही मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया था। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अजय भल्ला गुरुवार को इंफाल पहुंचे। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने राजभवन में उका स्वागत किया।
विज्ञापन


हरि बाबू कंभमपति बनें ओडिशा के नए राज्यपाल
हरि बाबू कंभमपति ने शुक्रवार को राजभवन में एक कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के 27वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। कंभमपति ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक, राज्य मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में रघुबर दास ने ओडिशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब कंभमपति ने उनकी जगह ली। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। ओडिशा पहुंचने के बाद ही कंभमपति अपने परिवार के साथ पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। ओडिशा के नए राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने भगवान से राज्य और यहां के लोगों केकल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की। पिछले महीने 24 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed