वायुसेना कर्मियों की प्रतिबद्धता सबके लिए प्रेरणा : राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को वायुसेना दिवस के मौके पर कहा कि वायुसेना कर्मियों की वीरता और प्रतिबद्धता सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा है।
गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'वायुसेना दिवस पर मैं वायुसेना के सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता हूं। उनकी वीरता और प्रतिबद्धता सभी भारतीय नागरिकों के लिए प्रेरणा है। जय हिंद।"
On #AirForceDay I salute the brave men and women of the Indian Airforce. Their valour and commitment is an inspiration for all Indians. Jai Hind.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2018
भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसी अवसर पर प्रति वर्ष आठ अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है।