फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aircraft carrying 8 passengers skids off Mumbai airport runway Latest News Update

Mumbai: मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर फिसला चार्टर्ड विमान, दो टुकड़ों में बंटा; छह यात्रियों समेत आठ लोग घायल

Thu, 14 Sep 2023 05:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Sep 2023 05:52 PM IST
सार

विमान फिसलने की घटना के बाद मुंबई में आने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, विस्तारा की दो और आकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बंगलूरू एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
Aircraft carrying 8 passengers skids off Mumbai airport runway Latest News Update
विमान हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई हवाईअड्डे पर गुरुवार को एक चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। विमान में आठ लोग सवार थे। सभी घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रनवे से फिसलने के बाद विमान दो टुकड़ों में बंट गया।

विज्ञापन


रनवे पर हादसे के बाद सभी परिचालन बंद कर दिया गया। हालांकि, थोड़ी देर के बाद परिचालन फिर से बहाल भी कर दिया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि विमान में सवार सभी आठ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 



भारी बारिश के साथ दृश्यता कम हो गई थी
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बताया कि विशाखापत्तनम से मुंबई आया वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विमान मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरते समय फिसल (वेर ऑफ) गया। विमान में छह यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 

 


कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा रनवे
अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे के आसपास घटना के बाद हवाईअड्डे के दोनों रनवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद लगभग छह बजकर 47 मिनट पर एक रनवे पर परिचालन फिर से शुरू किया गया। मुंबई हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि  घटना शाम करीब पांच बजकर आठ मिनट पर हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की टीम मौके पर मौजूद है।

Aircraft carrying 8 passengers skids off Mumbai airport runway Latest News Update
chartered plane - फोटो : ANI

मुंबई में कई उड़ानें डायवर्ट
विमान फिसलने की घटना के बाद मुंबई में आने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, विस्तारा की दो और आकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बंगलूरू एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। दुबई से आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट किया गया। इसके अलावा देहरादून से मुंबई जाने वाली विस्तारा की एक उड़ान को गोवा हवाई अड्डा भेज दिया गया है। पांच उड़ानों को सूरत के डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed