फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AirAsia India offers low fair Jaipur kuala lumpur flight

नए साल में बनाइए जयपुर से कुआलालंपुर का टूर, AirAsia दे रही है शानदार ऑफर

Sat, 23 Dec 2017 07:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
AirAsia India offers low fair Jaipur kuala lumpur flight

अगर आप भी क्रिसमस पर शांता के गिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि एयरएशिया आपको कुआलालंपुर की यात्रा के साथ दे रहा है शानदार गिफ्ट, तो चलिए सबसे पहले जयपुर से शुरू करते हैं।

विज्ञापन


शुरुआत जयपुर से
जयपुर के नाम एक रोमांटिक खिताब पिंक सिटी का है। जयपुर की अलग संस्कृति, बाजार और त्योहार है। इस शहर से आप अपने वैकेशन की शुरुआत कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई मशहूर जगह हैं। जैसे- शाही परिवार की महिलाओं की पहली पसंद में से एक हवा महल है जिसे 1799 में बनाया गया था।  साथ ही यह राजपूतों की वास्तुकला का भी प्रतीक है। इसके अलावा जंतर-मंतर, जो कि जयपुर के दिल में है। यह आज के आर्किटेक्ट्स के लिए के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है। वहीं जयपुर में अलबर्ट म्यूजियम भी सैलानियों को अपनी ओर खींचता है। यहां आपको राजस्थान के कला और पारंपरिक संस्कृति के इतिहास की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन



पेटलिंग स्ट्रीट
यह कुआलालंपुर का एक ऐसा इलाका है, जो कभी सोता ही नहीं है। यहां हमेशा हलचल रहती है। पेटलिंग स्ट्रीट को शी शेओंग काई के नाम से भी जाना जाता है। यहां की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको नकली और असली सभी तरह के सामान मिल जाएंगे, बशर्ते आपको मोल-भाव करने आता हो। यहां चाइनीज सामानों की अधिकता रहती है। यह स्ट्रीट दुनियाभर के पर्यटकों के बीच कुआलालंपुर (चाइनाटाउन) कपड़ों और स्थानीय सामान के लिए मशहूर है। इस जगह से आप केवल कम कीमत में बैग, जूते और कपड़े ही नहीं खरीद सकते, बल्कि आप यहां से हैंडीक्राफ्ट और ज्वेलरी भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तान अब्दुल समद बिल्डिंग
पुरानी वास्तुकला से युक्त सुल्तान अब्दुल समद बिल्डिंग को 1897 में बनाया गया था। यह राज्य के सुल्तान के नाम पर बनी बिल्डिंग है जिसे पूरी तरह से ईटों से तैयार किया गया है। इसमें खूबसूरत मेहराब, 41.2 मीटर की ऊंचाई वाला टावर और कई शानदार गुंबद हैं। इस बिल्डिंग का इस्तेमाल पहले ब्रिटिश प्रशासन ने सचिवालय के तौर पर किया था।

 Sunway Lagoon

सनवे लैगून थीम पार्क
सनवे लैगून थीम पार्क पेटलिंग जाया में है जो कि कुआलालंपुर से 15 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। यहां की डिजाइन अद्भुत है। यहां आप तमाम तरह की वॉटर राइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही यहां सड़क के जरिए भी घूमने के लिए कई जगह हैं। यहां आपको अलग-अलग संस्कृति के लोग भी मिलेंगे। वहीं हाल ही में पार्क में कई डरावनी जगहें और हॉरर जगहों का भी निर्माण किया गया। यहां आपके लिए एक जू भी है।

Petronas
पेट्रोनास ट्विन टॉवर्स
कुआलालंपुर में दुनियाभर से लोगों के आने का मुख्य कारण यह खूबसूरत ट्विन टॉवर भी है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह कुआलालंपुर का एक प्रतीक है, जिसे स्टील और कांच से तैयार किया गया है। इसमें आपको इस्लामिक आर्ट से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यह 88 मंजिला है। यह टॉवर सोमवार और शुक्रवार को प्रार्थना के समय बंद रहता है, बाकी हमेशा खुला रहता है। इसके सबसे ऊपरी मंजिल से सूर्यास्त देखने का मजा ही कुछ और है।

Jalan Alor
जालान एलॉर
अगर आप खाने के शौकीन हैं तो कुआलालंपुर में इससे बढ़िया आपके लिए कोई जगह नहीं है। यहां की गलियां स्थानीय और विदेशी सैलानियों से 24 घंटे खचाखच भरी रहती हैं। इन गलियों में आपको तरह-तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे। यहां आपको समुद्री, वियतनामी, थाई और चीनी व्यंजन मिलेंगे। यहां का खाना इतना स्वादिष्ट होता है कि खाने वाला बार-बार जालान एलॉर जाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed