फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air pollution in North India a national emergency MPs must discuss ways to end crisis Rahul Gandhi

Air pollution: 'उत्तर भारत में वायु प्रदूषण राष्ट्रीय आपातकाल; बच्चों का भविष्य छीन रहा', राहुल का बड़ा बयान

Fri, 22 Nov 2024 03:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Nov 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
Air pollution in North India a national emergency MPs must discuss ways to end crisis Rahul Gandhi
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर भारत में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जताई है। राहुल ने कहा, 'उत्तर भारत में वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपातकाल है। यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट है। यह हमारे बच्चों का भविष्य छीन रहा है। यह बुजुर्गों का दम घोंट रहा है। यह एक पर्यावरणीय और आर्थिक आपदा है। इससे अनगिनत जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे गरीब लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है, वे अपने चारों ओर फैली जहरीली हवा से बच नहीं पाते। परिवार को स्वच्छ हवा के बिना दिक्कत हो रही है, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और लाखों जिंदगियां खत्म हो रही हैं। पर्यटन घट रहा है। हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। हमें राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना होगा। हमें सामूहिक राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की जरूरत है।
विज्ञापन


संसद की बैठक के दौरान सभी को सब याद आएगा
कांग्रेस नेता ने कहा कि जैसे ही कुछ दिनों में संसद की बैठक होगी, सभी सांसदों को आंखों में जलन और गले में खराश के कारण संकट की याद आ जाएगी। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक साथ आएं और चर्चा करें कि भारत इस संकट को हमेशा के लिए कैसे समाप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण का बादल सैकड़ों किलोमीटर तक फैला
राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदूषण का बादल सैकड़ों किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसे साफ करने के लिए सरकारों, कंपनियों, विशेषज्ञों और नागरिकों की ओर से बड़े बदलाव और निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed