फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air india urination case accused shankar mishra arrest by delhi police with help of social media

Air India Case: बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का आरोपी गिरफ्तार, अपनी गलती से ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 07 Jan 2023 01:10 PM IST
नितिन गौतम नई दिल्ली
नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 07 Jan 2023 01:10 PM IST
सार

Air India Case: एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी एक गलती के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ा। 

विज्ञापन
air india urination case accused shankar mishra arrest by delhi police with help of social media
एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने शंकर मिश्रा को कई दिनों की कोशिशों के बाद बीती रात बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि आरोपी बेंगलुरु में ठहरा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बेंगलुरु में तैनात की हुई थी। आखिरकार शुक्रवार रात को शंकर मिश्रा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


अपनी एक गलती से आया पुलिस के हाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (एयरपोर्ट) रवि कुमार सिंह ने बताया कि शंकर मिश्रा ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था। हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव था और सोशल मीडिया से ही अपने दोस्तों और परिचितों के संपर्क में था। इसी के चलते पुलिस उस तक पहुंचने में कामयाब हुई। पुलिस ने बेंगलुरु के संजय नगर  इलाके से आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे दिल्ली लाया जाएगा। 
विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि बीती 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर के दौरान शंकर मिश्रा ने शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के ऊपर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। अपनी गलती का अहसास होने के बाद आरोपी ने पीड़ित महिला से माफी भी मांगी थी और पुलिस में इसकी शिकायत ना करने की अपील की थी। हालांकि महिला ने मामले की शिकायत एयर इंडिया मैनेजमेंट से की और इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीती 4 जनवरी को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की नौकरी गई
आरोपी शंकर मिश्रा अमेरिका बेस्ड वित्तीय कंपनी वेल्स फार्गो के भारतीय चैप्टर में बतौर उपाध्यक्ष काम कर रहा था। हालांकि इस घटना के सामने आने और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल होने के बाद कंपनी ने आरोपी को बर्खास्त कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed