फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India's service is very poor says Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad

बहुत घटिया है एयर इंडिया की सेवा : गायकवाड़

Thu, 30 Mar 2017 04:02 AM IST
amarujala.com-presented by:संदीप भट्ट
amarujala.com-presented by:संदीप भट्ट Updated Thu, 30 Mar 2017 04:02 AM IST
विज्ञापन
Air India's service is very poor says Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad

ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई। चप्पलमार शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि एयर इंडिया की सेवाएं घटिया है। इसलिए उन्हें गुस्सा आया था, लेकिन मीडिया केवल एयर इंडिया का एकतरफा पहलू दिखा रहा है जबकि यह गलत है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ गलत धारणा बनाई गई कि बिजनेस क्लास की सीट को लेकर मैने झगड़ा किया।

विज्ञापन


एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट के मामले में आरोपी शिवसेना सांसद गायकवाड़ ने एक लिखित बयान जारी कर सफाई दी है। उन्होंने चार पन्नों का बयान जारी कर कहा है कि एयर इंडिया की खराब सेवाओं की शिकायत के लिए मैने शिकायत पुस्तिका की मांग की थी। लेकिन, शिकायत पुस्तिका नहीं दी गई। उलट मेरे खिलाफ झूठ और बेबुनियाद बातें मीडिया में प्रसारित की गईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजनेस क्लास की सीट को लेकर मैंने कोई आग्रह नहीं किया था लेकिन इसी को झगड़े की वजह बताया गया। बिजनेस क्लास की टिकट पर बोर्डिंग पास लेने के बाद भी किसी ने हमें यह नहीं बताया कि इस विमान में बिजनेस क्लास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बूढ़े और विकलांग हवाई यात्री की सहूलियत के लिए मैंने अपनी आगे की सीट उसे दे दी थी। विमान दिल्ली पहुंच गया लेकिन शिकायत पुस्तिका नहीं दी गई। सिर्फ एक कोरे कागज पर मेरी शिकायत लिखवा ली गई और उसकी रिसीव कॉपी देने से मना कर दिया गया। इस पर मैंने वरिष्ठ अधिकारी को बुलाने को कहा तो अचानक सुकुमार वहां पहुंचे।

उनका पारा पहले से ही चढ़ा हुआ था। उन्होंने अभद्रता से बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। एयर इंडिया कर्मचारी सुकुमार ने चिल्लाते हुए कहा-नीचे उतरो, कौन एमपी। ऐसे बहुत देखे हैं। यह कहते हुए मुझे खींचकर बाहर धकेलने की कोशिश की। उसके बाद जो हुआ, वह क्रिया की प्रतिक्रिया थी। 


गौरतलब है कि रवींद्र गायकवाड़ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 60 वर्षीय ड्यूटी प्रबंधक सुकुमार को 25 बार चप्पल से मारा था। इसके बाद उनकी हवाई यात्रा पर कई भारतीय एयरलाईंस ने प्रतिबंध लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed