फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India removed senior officer accused of sexual harassment as general manager post

एयर इंडिया यौन उत्पीड़न केस: आरोपी वरिष्ठ अधिकारी से छीना महाप्रबंधक पद

Mon, 27 Aug 2018 09:33 PM IST
भाषा, मुम्बई
भाषा, मुम्बई Updated Mon, 27 Aug 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Air India removed senior officer accused of sexual harassment as general manager post

एयर इंडिया ने यौन उत्पीड़न मामले में कथित तौर पर संलिप्त महाप्रबंधक को उसके पद से हटा दिया है। पद से हटाए गए अधिकारी पर एयर इंडिया की एक विमान परिचारिका ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिसने इस मामले में मई में नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखा था। अब वह कमांडर के रूप में फ्लाइंग में लौटेगा।

विज्ञापन


एयरलाइन की तरफ से पिछले हफ्ते जारी अधिसूचना के मुताबिक फ्लाइट डिस्पैच (मुख्यालय) के महाप्रबंधक जीएम-आईएफएस (मुख्यालय) का अतिरिक्त पद भार संभालेंगे। एयर इंडिया के महाप्रबंधक (कार्मिक) ने 21 अगस्त को अधिसूचना जारी कर कहा, ‘‘फ्लाइट डिस्पैच के महाप्रबंधक जीएम (आईएफएस) मुख्यालय का अतिरिक्त पद भार संभालेंगे... जीएम (आईएफएस) के कार्यों के बारे में बाद में अधिसूचना जारी होगी।’’ 
विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में जीएम-आईएफएस का पद संभालने वाला व्यक्ति वरिष्ठ पायलट है और वह फिर से फ्लाइंग में लौटेगा।
वरिष्ठ अधिकारी को ऐसे समय में पद से हटाया गया है जब महिला और बाल विकास मंत्रालय ने एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को मामले की जांच में विलंब के कारणों के लिए तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed